आदित्य नारायण और के लिए साल 2020 यादगार बन गया। उनका 11 साल का रिलेशन शादी के बंधन में तब्दील हो चुका है। उनकी शादी के वीडियोज और तस्वीरें धूम मचाए रहे। अब उनके रिसेप्शन से कई वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियोज में आदित्य और उनके पापा का भी परफॉर्मेंस है। रिसेप्शन में कमीडियन भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी नजर आए। पापा उदित नारायण ने किया शाहरुख के गाने पर परफॉर्म आदित्य और श्वेता ने 1 दिसंबर को मंदिर में शादी की थी। 2 दिसंबर को 5 स्टार होटल में उनका रिसेप्शन था। शादी कम लोगों के बीच हुई थी लेकिन रिसेप्शन में उनके परिवार के लोग और दोस्त शामिल हुए और दोनों को शुभाषीश दिया। उदित नारायण और उनकी वाइफ दीपा ने 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' के पॉप्युलर सॉन्ग 'मेहंदी लगा के रखना' पर परफॉर्म किया। आदित्य और श्वेता का डांस, भारती के ठुमके वहीं आदित्य ने सलमान खान के गाने 'तेरे घर आया' पर डांस किया। आदित्य ने श्वेता के साथ डांस किया। आदित्य के रिसेप्शन में भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी पहुंचे थे। भारती भी डांस-मस्ती के मूड में नजर आईं। वहीं फैन्स और फ्रेंड्स उनके साथ फोटो खिंचवाते दिखे। फंक्शन में गोविंदा, उनकी वाइफ और बेटा भी नजर आए।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lt7WaM
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment