Sunday, December 6, 2020

Movie

कोरोना वायरस ने बॉलिवुड के कई सिलेब्स को अपनी चपेट में ले लिया है। हाल में खबर सामने आई थी कि चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही फिल्म '' की टीम भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। और कियारा आडवाणी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी जिसके बाद वह तुरंत मुंबई वापस आ गए। हालांकि , और फिल्म के डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आने के बाद रणबीर कपूर ने तुरंत उनके मुंबई लौटने का इंतजाम किया। रणबीर ने मां नीतू कपूर के लिए एयर ऐम्बुलेंस का इंतजाम किया जिसके जरिए वह मुंबई वापस आ सकें। हालांकि वरुण धवन और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता ने चंडीगढ़ में ही क्वॉरेंटीन होने का फैसला किया है। बता दें कि पहले ऐसी खबर आई थी कि अनिल कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। हालांकि अनिल कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को बताया कि उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नीतू कपूर, वरुण धवन और राज मेहता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 'जुग जुग जियो' की शूटिंग अनिश्चित काल के लिए रोक दी गई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3n2mgII
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment