विवादित कृषि कानूनों पर चल रहे किसानों के आंदोलन पर ट्वीट कर चर्चा में आईं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने अब किसानों द्वारा बुलाए गए पर भी एक तंज भरा ट्वीट किया है। कंगना ने यह ट्वीट कविता के अंदाज में किया है और इसके साथ आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें जग्गी किसी भी तरह के प्रोटेस्ट का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें: कंगना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं।' बता दें कि इससे पहले भी कंगना रनौत ने के विरोध में काफी ट्वीट किए थे और उन्होंने आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिला के बारे में भी आपत्तिजनक बातें बोली थीं। इसके बाद कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। किसान आंदोलन के मुद्दे पर कंगना और दिलजीत दोसांझ की ट्विटर पर तीखी नोंकझोंक भी हुई थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qEiUOo
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment