Thursday, December 3, 2020

Movie

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली देश के चहेते कपल हैं। दोनों की शादी ने सबको चौंका था तो अचानक पैरंट्स बनने की खबर से भी फैन्स हैरान रह गए थे। इंटरनेट पर दोनों के कई वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। अब एक और पुराना वीडियो घूम रहा है। इसमे दोनों युवराज सिंह के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 'ढोल जगीरों दा' पर जमकर किया डांस विराट और अनुष्का का यह डांस वीडियो युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी का है। इस वीडियो में अनुष्का विराट 'ढोल जगीरों दा' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ युवराज भी फुल पार्टी मोड में नजर आ रहे हैं। विराट और अनुष्का की गजब केमिस्ट्री वहीं एक और वीडियो है जिसमें अनुष्का और विराट 'गुड़ नाल इश्क मीठा' गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें भी विराट, अनुष्का की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का शादी 2017 में हुई थी। जनवरी में दोनों पैरंट्स बनने वाले हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Vx9uWR
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment