Sunday, December 6, 2020

Movie

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर सुपर ऐक्टिव रहती हैं और शायद ही कोई ऐसा मौका हो जिसकी तस्वीरें या वीडियो वह अपने अकाउंट पर शेयर करना मिस करती हो। इस बार उर्वशी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है, जिसमें वह बनारसी पान चबाती नजर आ रही हैं। उर्वशी ने अपना यह लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि, पान खाते हुए भी कोई ग्लैमरस नजर आ सकता है इसका खूबसूरत नमूना है उर्वशी रौतेला का यह वीडियो। इस वीडियो में मुंह बनाते हुए उर्वशी पान चबाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने अमिताभ बच्चन को टैग किया है। बिग बी को टैग करते हुए उर्वशी ने लिखा है, 'बनारसी पान स्पेशल खाओगे जी?' इस वीडियो में उर्वशी का मुंह बनाने वाला स्टाइल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। उर्वशी उसी स्टाइल में अपना मुंह बना रही हैं जैसा अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'डॉन' में 'खइके पान बनारस वाला' में ऐक्टिंग की थी। उर्वशी के हाथ में प्लेट में ढेर सारे बनारसी पान नजर आ रहे हैं, जिन्हें वह फैन्स को ऑफर करती दिख रही हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lO6Fez
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment