'बिग बॉस 14' में सीन पूरी तरह पलट गया है। फिनाले वीक की घोषणा के साथ ही यह स्पष्ट था कि इस हफ्ते शॉकिंग इविक्शन होने हैं। बुधवार को समय की रफ्तार पकड़ने वाले टास्क में जैस्मिन भसीन और अली गोनी की जोड़ी हार गई। गुरुवार को इन दोनों में से किसी एक को इविक्शन झेलना है। खबर है कि अली गोनी घर से बेघर हो गए हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली खबर यह आ रही है कि जैस्मिन भसीन और कविता कौशिक भी बिग बॉस से इविक्ट हो गए हैं! Jasmin Bhasin Evicted? लाइव फीड में नहीं दिख रहीं जैस्मिन 'बिग बॉस 14' के घर की अंदर की खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने इस बात की पुष्टि की है। खबरी के मुताबिक, जैस्मिन भसीन लाइव फीड में नहीं दिख रही हैं। वह घर से बेघर हो गई हैं। हालांकि, जैस्मिन को इविक्शन क्यों झेलना पड़ा है, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। जैस्मिन का बिग बॉस से इविक्ट होना फैन्स को बड़ा झटका है, क्योंकि वह शो की सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही थीं। जैस्मिन का बेघर होना, अली के लिए भी झटका है। ऐसा इसलिए कि अली गोनी घर में जैस्मिन के लिए ही आए थे और उन्होंने खुद बेघर होने का फैसला भी जैस्मिन को बचाने के लिए ही लिया। नियम तोड़ने पर भड़के 'बिग बॉस', कविता बेघर दूसरी ओर, कविता कौशिक भी 'बिग बॉस' के घर से बेघर हो गई हैं! 'द खबरी' ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें कविता को घर के मुख्य दरवाजे से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस ने लगातार नियमों का उल्लंघन होन के कारण घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाई है। यही नहीं, बिग बॉस ने गुस्से में घर का मुख्य दरवाजा भी खोल दिया और कहा कि यदि कोई शो को लेकर गंभीर नहीं है तो घर छोड़कर जा सकता है। Kavita Kaushik Evicted? रुबिना बोलीं- थूका हुआ चाटने वापस आएगी कविता वीडियो में रुबिना दिलैक और कविता कौशिक को बहस करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद कविता मुख्य दरवाजे से घर से बाहर निकल जाती हैं। रुबिना इस पर गुस्से में चीखते हुए कहती हैं कि कविता कौशिक सेंसलेस हैं और वह वापस आएंगी अपना थूका हुआ चाटने के लिए। एक और सदस्य होगा 'घर से बेघर'बहरहाल, यदि अली, जैस्मिन और कविता घर से बेघर हो गए हैं तो इसका मतलब है कि घर में अब रुबिना दिलैक, अभिनव शुक्ला, एजाज खान, निक्की तंबोली और राहुल वैद्य बचे हैं। एजाज इम्युनिटी स्टोन पाकर फाइनलिस्ट बन चुके हैं। जबकि पहले ही कहा गया है कि घर में सिर्फ 4 लोग फिनाले वीक में बचेंगे। यानी अभी एक और सदस्य को घर से बेघर होना है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/37lDn1K
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment