पिछले कई दिनों से विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन सुर्खियों में बना हुआ है। किसानों के इस आंदोलन को कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने अपना सपोर्ट दिया है। अभी तक प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, विशाल डडलानी, स्वरा भास्कर, सोनू सूद, वीर दास जैसे कई कलाकारों ने इस आंदोलन का सपोर्ट किया है। अब भी खुलकर किसानों के सपोर्ट में आ गई हैं। सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर किसानों के आंदोलन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'जब तक जुताई शुरू नहीं होती दूसरे काम नहीं चल पाते हैं। इसलिए किसान हमारी सभ्यता के संस्थापक हैं।' सोनम की लिखी यह लाइन मशहूर अमेरिकन लॉयर और थिंकर डैनिएल वेबस्टर ने लिखी थी। सोनम के पति ने भी किसानों के सपोर्ट में पोस्ट करते हुए लिखा, 'किसान बिना किसी बिचौलिये के सीधे मार्केट में अपनी फसल बेच सके ऐसा फ्री मार्केट का आइडिया समझ में आता है... लेकिन व्यवस्था में सुधार लाने के साथ हमें किसानों की समस्याओं के बारे में भी सुनना चाहिए। क्या कोई ऐसी व्यवस्था है जो न्यूनतम समर्थन मूल्य सुरक्षित कर सके। हम प्राइवेट कंपनियों द्वारा किसानों के शोषण को कैसे रोक पाएंगे। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए और किसानों की आजीविका सुरक्षित करने के लिए क्या किया गया है। बहुत सारे सवालों में से ये भी कुछ सवाल हैं। कोई भी परिवर्तन लागू करने से पहले इन चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39MVhx7
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment