की फिल्म 'केदारनाथ' को बीते दिनों 2 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर फिल्म के डायरेक्टर से लेकर फैन्स तक सभी ने सुशांत को याद किया। इस बीच सुशांत के बहनोई ने भी उनसे बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। यह वॉट्सऐप चैट फिल्म रिलीज के वक्त की है। सुशांत के बहनोई ने की थी काम की तारीफ चैट में विशाल ने लिखा है कि यह सुशांत के साथ 'केदारनाथ' के वक्त की बातचीत है। यकीन नहीं होता कि वह अब नहीं है। चैट में लिखा है, नई फिल्म में बढ़िया काम किया है गुलशन। चॉपर वाले सीन में मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। बधाई हो। तुम्हारी मेहनत दिख रही है। इस पर सुशांत ने जवाब दिया है, शुक्रिया विशाल, मैं बहुत खुश हूं कि तुम्हें पसंद आई। जल्द ही चाय पर मिलते हैं। सुशांत ने लिखी थी जल्द मिलने की बात विशाल ने जवाब दिया है, बिल्कुल! प्लीज जल्दी आओ। तुमने जो किरदार निभाया वो बहुत पसंद आया। म्यूजिक बहुत अच्छा था। फिर सुशांत ने लिखा था, बहुत शुक्रिया और मैं वहां बहुत जल्द आऊंगा। ध्यान रखो दोस्त। 2 साल पहले सुशांत के साथ किया था सारा ने डेब्यू सुशांत सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सारा अली खान ने डेब्यू किया था। इस फिल्म के दौरान ही सुशांत और सारा के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबरें आई थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VUYouS
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment