Saturday, December 26, 2020

Movie

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करते रहते हैं। वह कभी परिवार तो कभी इंडस्ट्री के फैन्स की पुरानी तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। अब उन्होंने अपने नाना खजान सिंह के साथ अपनी और अभिषेक बच्चन की तस्वीर पोस्ट की है। इस पर उनके फैन्स तरह-तरह के रिऐक्शंस दे रहे हैं। फॉलोअर्स ने लिखा- किसानों के लिए उठाएं आवाज अमिताभ बच्चन ने तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, नाना पोता, पर पोता। फोटो में तीनों पगड़ी लगाए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने बिग बी की नानी अमर कौर की तस्वीर पोस्ट की है। वहीं एक फॉलोअर ने लिखा है, आपकी रगों में सरदार का खून है!!! करोड़ों सरदार दिल्ली बॉर्डर पर 2 डिग्री में बिना छत के सो रहे हैं... प्लीज उनके सपोर्ट में कुछ लिख दीजिए। एक यूजर ने लिखा जरूरी नहीं हर सिख करे प्रोटेस्ट वहीं इसके जवाब में एक और यूजर ने लिखा है, जरूरी नहीं कि हर सिख प्रोटेस्ट का समर्थन करे। कृपया ध्यान रखें कि यह एक धार्मिक प्रोटेस्ट नहीं है, न ही इसे बनाएं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38CxWft
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment