मिस वर्ल्ड 2017 रहीं खूबसूरत ने देर से ही सही अपना बॉलिवुड का सफर शुरू कर दिया है। मानुषी अपनी डेब्यू फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग पिछले ही साल शुरू कर चुकी हैं। मानुषी का यह डेब्यू धमाकेदार होने वाला है क्योंकि फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सोनू सूद जैसे सुपरस्टार्स नजर आएंगे। अक्सर अपने लुक्स और खूबसूरती के लिए चर्चा में रहने वाली मानुषी छिल्लर एक अलग ही कारण से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं और यह कारण भी मजेदार है। दरअसल हाल में सोशल मीडिया पर मानुषी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट में भीतर जाती नजर आ रही हैं। ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में मानुषी बेहद स्मार्ट लग रही थीं लेकिन वीडियो में ध्यान से देखने पर मानुषी की टी-शर्ट का उस पर लगा दिखाई देता है। लगता है कि जल्दबाजी में मानुषी उसे निकालना भूल गईं। बस फिर क्या था लोगों ने मानुषी का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। देखें वीडियो: इस वीडियो पर लोगों ने मजे लेते हुए 'लगता है कि वह टैग हटाना भूल गई हैं', 'टैग तो उतार देतीं कपड़ों से', 'टैग लगाकर कहां जा रही हो' जैसे मजेदार कॉमेंट्स किए। वैसे बता दें कि मानुषी ने 'पृथ्वीराज' के बाद एक और फिल्म भी साइन कर ली है। इस फिल्म में वह विकी कौशल के ऑपोजिट दिखाई देंगी। इस फिल्म में यशपाल शर्मा विलन के किरदार में नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ggI2pF
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment