Friday, December 4, 2020

Movie

आमिर खान बॉलिवुड के टैलंटेड ऐक्टर्स में से एक हैं। उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। फिल्मों में वह ऐक्टिंग, डांसिंग से लेकर सिंगिंग तक में खुद को साबित कर चुके हैं। उनका गाया गाना 'ए क्या बोलती तू' आज भी जबरदस्त पॉप्युलर है। उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है। इसमें वह स्टेज पर ये गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की खास बात यह है कि उनके साथ किरण राव डांस करती दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी का है। सलमान और आमिर खान ने स्टेज पर की मस्ती सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी सुर्खियों में रही थी। इसके कई वीडियोज वायरल हुए थे। अर्पिता की शादी में शाहरुख खान और आमिर खान भी पहुंचे थे। इस ग्रैंड सेरिमनी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें आमिर खान फिल्म 'गुलाम' का गाना 'ए क्या बोलती तू' गाते नजर आ रहे हैं। तभी सलमान खान उनकी वाइफ किरण राव को स्टेज पर खींच लाते हैं। किरण इस गाने पर आमिर के साथ डांस करती नजर आती हैं। अर्पिता की शादी को हो चुके 6 साल अर्पिता खान की शादी आयुष शर्मा से साल 2014 में हुई थी। रीसेंटली उन्होंने अपनी छठवीं वेडिंग ऐनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। अर्पिता आयुष एक बेटे और एक बेटी के पैरंट्स है। उनकी बेटी आयत मामू सलमान खान के जन्मदिन पर पैदा हुई थी। दिसंबर में वह 1 साल की हो जाएगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mLKiHQ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment