ऑस्कर नॉमिनेटेड 'जूनो' स्टार एलन पेज ने मंगलवार को बताया कि वह ट्रांसजेंडर थीं और अपना नाम बदलकर एलियट पेज रखा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखा है। एलन ने लिखा है कि यह बताकर उन्हें खुशकिस्मत महसूस हो रहा है। कई सेलिब्स उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। बताया बदला हुआ नाम एलन ने लिखा है, दोस्तों मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं ट्रांस हूं और मुझे he/they बुलाया जाए। मेरा नाम एलियट है। मुझे इस बात से प्यार है कि मैं ट्रांस हूं। मुझे पसंद है कि मैं क्वीर हूं। उन्होंने सपोर्ट के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है। नहीं सहेंगे ट्रांस पर हमले एलन (33) को 2007 में आई फिल्म 'Juno' में प्रेग्नेंट टीनेजर के रोल के लिए अकैडमी अवॉर्ड के नॉमिनेट किया जा चुका है। वह 2010 में आई सांइस-फिक्शन थ्रिलर 'इनसेप्शन' में भी आ चुकी हैं। उन्होंने अपने नोट में ये भी लिखा है कि वह नफरत, 'मजाक' और वॉयलेंस से डरे हुए हैं। उन्होंने ट्रांसजेंडर्स पर हुए हमलों और हत्याओं का जिक्र किया है। साथ ही लिखा है कि बहुत हो चुका, अगर उनके साथ ऐसा किया गया तो चुप नहीं बैठेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3muUZhP
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment