इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बेहद पॉप्युलर ऐक्टर हैं। उन्होंने साउथ ही नहीं बॉलिवुड में अपनी खास जगह बनाई है। रजनीकांत के फैन्स उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। आज (12 दिसंबर को) उनका जन्मदिन है। इस मौके पर उनको सोशल मीडिया पर फैन्स, फ्रेंड्स और करीबी शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए खास मेसेज लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत के लिए ट्वीट किया है, प्यारे रजनीकांत जी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं! आप लंबी और स्वस्थ जिंदगी जिएं। रजनीकांत सिर्फ सिनेमा प्रेमियों के ही चहेते नहीं बल्कि राजनीति में भी उनका प्रभाव है। हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी कि जल्दी ही अपनी पार्टी लॉन्च करने वाले हैं और 2021 का चुनाव भी लड़ेंगे। रजनीकांत के 70वें बर्थडे पर ऐक्टर-पॉलिटिशन शत्रुघ्न सिन्हा ने भी शुभकामनाएं दी हैं। एआर रहमान ने भी उनके फैन्स की तरफ से कॉमन डिस्प्ले पिक्चर ट्वीट की है। इसमें सुपर स्टार रजनीकांत के नए-पुराने कई लुक्स हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WaV52A
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment