Thursday, December 3, 2020

Movie

सलमान खान की बेहद लाडली हैं। उनसे जुड़ी खबरें मीडिया में सुर्खियां बनती हैं। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दुबई के एक रेस्ट्रॉन्ट में प्लेट्स तोड़ती दिखाई दे रही हैं। अर्पिता के साथ उनके फ्रेंड्स हैं। इस वीडियो में सभी लोग इस ऐक्टिविटी का मजा ले रहे हैं। ग्रीक ट्रडिशन में प्लेट तोड़ना शुभ एक ग्रीक परंपरा के मुताबिक, प्लेटें तोड़ना शुभ माना जाता है। ऐनशिएंट ग्रीक कल्चर के मुताबिक, प्लेट्स तोड़ना एक ट्रेडिशन है और कई रेस्ट्रॉन्ट्स में ऐसा किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से बुराई दूर जाती है और खुशकिस्मती आती है। सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी इस ट्रडिशन पर हाथ आजमाया। रेस्ट्रॉन्ट में और लोगों ने भी तोड़ीं प्लेट्स अर्पिता का ये पुराना वीडियो फिर से वायरल है। इसमें वह दुबई ट्रिप के दौरान प्लेटें तोड़तीं नजर आ रही हैं। वह अपनी दोस्त के साथ बैठी हैं और टेबल से उठाकर प्लेटें फेंक रही हैं। वीडियो के दूसरे हिस्से में उनके साथ दूसरे गेस्ट भी प्लेट्स तोड़ते नजर आ रहे हैं। इस साल सेलिब्रेट करेंगी बेटी का पहला बर्थडे हाल ही में अर्पिता खान ने अपनी ऐनिवर्सरी पर पति आयुष शर्मा के लिए पोस्ट लिखा था। इस बार आयुष साथ नहीं थे। उनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं। अर्पिता एक बेटी और बेटे की मां हैं। बेटी इस साल दिसंबर में एक साल की हो जाएगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lFue9a
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment