ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह अपने और के बेटे अगस्त्य की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेड के अलेक्सेंडर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। इस पर कुछ लोगों ने उनको ट्रोल करने की कोशिश भी की है। नतासा के बेस्ट फ्रेंड ने क्लिक की है तस्वीर तस्वीर में नतासा वाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने बैठी हैं। वहीं उनका बेटा काफी प्यारा दिखाई दे रहा है। अगस्त्य कैमरे की तरफ देख रहा है। यह तस्वीर नताशा के दोस्त Aleksandar Alex Ilic ने क्लिक की है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टा पर लिखा है, फाइनली इस लिटिल क्यूटी से मिलने का मौका मिल गया। नतासा ने यह तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है। 4 महीने का हो गया नतासा, हार्दिक का बेटा नतासा और हार्दिक को इस साल 30 जुलाई को बेटा हुआ था। हाल ही में उनका बेटा 4 महीने का हुआ है। नतासा ने इस मौके पर छोटी सी पार्टी रखी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की थीं। हार्दिक पांड्या इस वक्त अपनी फैमिली से दूर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2VKZTeV
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment