Friday, December 4, 2020

Movie

बॉलिवुड ऐक्टर, सिंगर और शो-होस्ट हाल के दिनों में अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहे हैं। 1 दिसंबर को आदित्य ने अपनी को-स्टार रहीं और लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। कोरोना वायरस के कारण सरकारी गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए आदित्य की शादी में परिवार के लोग और कुछ नजदीकी लोग ही शामिल हुए थे। कुछ न्यूज रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद आदित्य नारायण अपनी पत्नी श्वेता के साथ एक नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आदित्य ने एक आलीशान अपार्टमेंट भी खरीदा है। आदित्य ने बताया, 'मैंने अंधेरी इलाके में एक 5बीएचके का फ्लैट खरीदा है। यह फ्लैट मेरे पैरंट्स के घर से केवल 3 बिल्डिंग छोड़कर है। हम 3-4 महीने बाद इस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे।' आदित्य ने बताया कि इस घर के लिए उन्होंने काफी सेविंग करके रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट की कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है। बता दें कि आदित्य और श्वेता की पहली मुलाकात 10 साल पहले फिल्म 'शापित' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। फिल्मों में आदित्य और श्वेता का करियर नहीं चला तो आदित्य ने टीवी की तरफ कदम बढ़ाते हुए अपनी सिंगिंग पर ध्यान देने का फैसला लिया। आदित्य अब सोनी टीवी के सिंगिंग रिऐलिटी शो इंडियन आइडल को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3otgArw
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment