नेहा कक्कड़ लाइफ के बेस्ट फेज में हैं। बीते महीने उन्होंने रोहनप्रीत से शादी की है। हाल ही में वह दुबई हनीमून से लौटी हैं और 1 दिसंबर को उन्होंने पति रोहनप्रीत का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने आधी रात के इस सेलिब्रेशन की झलक अपने फैन्स को दिखाई। रोहनप्रीत ने काटे 3 केक, नेहा ने किया किस रोहन के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल है। इसमें रोहनप्रीत 3 केक काटते नजर आ रहे हैं। केक में रोहू लिखा है। नेहा रोहन को हाथ पकड़कर केक कटवाती और किस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं साथ में रोहन की फैमिली भी सेलिब्रेट करती नजर आ रही है। ये वीडियोज रात में घर के सेलिब्रेशन के हैं। गाने के शूट के दौरान हुआ था प्यार नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की वेडिंग सेरिमनीज से लेकर हनीमून तक के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे। नेहा हनीमून के लिए दुबई गई थीं। दोनों ने दिवाली वहीं सेलिब्रेट की थी। नेहा हाल ही में काम पर वापस लौटी हैं। नेहा और रोहनप्रीत की मुलाकात 'नेहू दा व्याह' वीडियो के शूट के दौरान हुई थी, गाना पूरा होते ही दोनों ने शादी कर ली। रोहनप्रीत नेहा को देखते ही दिल दे बैठे थे। वहीं नेहा उनके व्यवहार से काफी इम्प्रेस थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/39zTQlE
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment