Sunday, May 2, 2021

Movie

पिछले कई दिनों से टीवी ऐक्ट्रेस () की शादी चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने 27 अप्रैल को ऐक्टर और कमीडियन डॉक्टर () से शादी कर ली। इस शादी की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे। अब सुगंधा ने सोशल मीडिया पर अपनी जयमाला के 2 वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह शानदार तरीके से एंट्री करते हुए संकेत के गले में वरमाला डालती नजर आ रही हैं। पहले वीडियो में सुगंधा और संकेत एक-दूसरे के गले में वरमाला डालते नजर आ रहे हैं। वरमाला डालने के बाद संकेत ने सुगंधा के हाथों को भी चूम लिया। दूसरे वीडियो में सुगंधा एक डोली में बैठी हुई वरमाला के लिए शानदार तरीके से एंट्री लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुगंधा के अलावा सभी लोग मास्क पहने नजर आ रहे हैं। देखें, ये दोनों वीडियो: सुगंधा के अलावा संकेत ने भी शादी के ये वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इससे पहले भी सुगंधा ने दुलहन के कॉस्ट्यूम में अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। देखें, कुछ और तस्वीरें:


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3xJJPMa
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment