Tuesday, May 4, 2021

Movie

भारत में (Cororna Virus) की दूसरी लहर में लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। रोजाना लाखों लोगों के प्रभावित होने और हजारों के मरने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में कई सिलेब्रिटीज प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। () पिछले साल की तरह ही इस साल भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब उन्होंने के कारण अनाथ हुए एक छात्र की मदद की है। सलमान खान लोगों को खाना खिलाने, बीएमसी के साथ मेडिकल किट और ऑक्सीजन की व्यवस्था करने, फ्रंटलाइन वर्कर्स और पुलिसकर्मियों को खाना खिलाने का काम तो कर ही रहे हैं। इसके अलावा भी वह लोगों की मदद कर रहे हैं। सलमान ने कर्नाटक के एक 18 साल के छात्र की मदद की है जिसके पिता की मौत COVID-19 के चलते हो गई थी। युवा सेना के लीडर राहुल एस कनल जो सलमान खान के साथ कोरोना प्रभावितों की मदद कर रहे हैं, उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सलमान खान ने इस छात्र के लिए राशन और पढ़ाई के सामानों की व्यवस्था की है। उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी जब भी इस छात्र को मदद की जरूरत पड़ेगी तो सलमान खान कभी पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के इनीशिएटिव 'बीइंग हंग्री' ने मुंबई के 5 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए खाने की व्यवस्था की है। जल्द ही इन फूड पैकेट्स की संख्या बढ़ाकर 10 हजार कर दी जाएगी। सलमान खान इस खाने की क्वॉलिटी खुद चेक कर रहे हैं। ऐसा करते हुए उनके फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ehE2G4
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment