पिछले एक साल से () की आने वाली फिल्म '' () का इंतजार किया जा रहा है। अब यह फिल्म ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होने जा रही है। अब इस फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि यह बगैर किसी कट के सेंसर बोर्ड () से पास हो गई है। सेंसर बोर्ड ने 26 अप्रैल को फिल्म यू/ए सर्टिफिकेट भी दे दिया था। यानि इसे सभी एज ग्रुप के साथ बच्चे भी पैरंटल गाइडेंस से देख सकते हैं। सर्टिफिकेशन के बाद फिल्म के 13 मई को रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि सलमान के फैन्स को एक बात से झटका लग सकता है कि 'राधे' सल्लू की अब तक की सबसे छोटी फिल्म है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म केवल 1 घंटे 54 मिनट की है। फिल्म छोटी है तो जाहिर सी बात है कि सलमान का स्क्रीन टाइम भी कम ही होगा। फिर भी फिल्म के ट्रेलर को देखकर तो सलमान के फैन्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 'राधे' के ट्रेलर और दोनों रिलीज हुए गाने 'सीटी मार' और 'दिल दे दिया' पहले ही काफी हिट हो गए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। प्रभुदेवा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर भी रिलीज की जाएगी। हालांकि ऑनलाइन फिल्म देखने के लिए हर व्यू के लिए 249 रुपये देने होंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3b2QbNg
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment