देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने हाल बेहाल कर दिया है जिसकी वजह से ज्यादातर फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। वहीं अब आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ( Chaddha) की शूटिंग लद्दाख में करने का मन बना चुके हैं। आमिर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फिल्म के क्रू मेंबर के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वह शूटिंग स्पॉट पर नजर आ रहे हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' के वॉर सीन शूटिंग के लिए आमिर पहुंचे लद्दाख हमारे सहयोगी ETimes से खास बातचीत में आमिर ने बताया कि हम लद्दाख और कारगिल में फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग करने जा रहे हैं। यह पूरी तरह से वॉर सीन होगा और वह 45 दिन की शूटिंग होगी। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि फिल्म विजय सेतुपति की जगह नागा चैतन्य फिल्म के वॉर सीन में नजर आएंगे। आपको बता दें कि लाल सिंह चड्ढा 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक है और इसमें आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही इसमें करीना कपूर बतौर लीड ऐक्ट्रेस नजर आएंगी। फिल्म को इस साल क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3vAH4Lv
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment