Monday, May 3, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर () सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं। अब जान्हवी ने फैन्स के साथ अपनी वॉचलिस्ट शेयर की है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने हाल ही में दिवंगत अभिनेता इरफान खान अभिनीत 'लाइफ इन ए मेट्रो' देखी। साथ ही उन्होंने फिल्म और इरफान की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा 'आइकोनिक'। इरफान खान के बेटे बाबिल ने लिखी पिता के लिए इमोशनल नोट इरफान खान के बेटे बाबिल खान अक्सर अपने पापा को याद करते हुए फोटो या उनकी फिल्म से जुड़ी जानकारी फैन्स के बीच शेयर करते रहते हैं। बाबिल जल्द ही बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बाबिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'कीमो' आपको अंदर से जला देती है। इसलिए छोटी- छोटी चीजों में अपनी खुशी ढूंढे। जैसे टेबल बनाना। खुद के लिए जर्नल लिखना। इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता है। जान्हवी कपूर की अगली फिल्म 'दोस्ताना' और 'तख्त' है बाबिल आगे लिखते हैं कि मेरे बाबा ने मुझे एक विरासत दी है। और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है। मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त, भाई, पिता थे। जो किसी न किसी रूप में हमेशा मेरे साथ रहेंगे। हम अंतरिक्ष में मिलेंगे बाबा, जहां हम हाथ में हाथ डालकर साथ चलेंगे। वहीं जान्हवी कपूर की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर की दोस्ताना 2 और फिल्म तख्त में दिखाई देंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ecqrQq
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment