Monday, May 3, 2021

Movie

कमीडियन भारती सिंह (Bharti Singh) को आपने हंसाते हुए खूब देखा होगा, लेकिन 'डांस दीवाने 3' के सेट पर उनके आंसू छलक उठे। वह जज सोनू सूद (Sonu Sood) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) के आगे फूट-फूटकर रो पड़ीं (Bharti Singh Gets Emotional)। बीते साल भारती और हर्ष लिंबाचिया ने बताया था कि वह बच्‍चा प्‍लान (Baby Planning) कर रहे हैं। लेकिन डांस रियलिटी शो के मंच पर एक परफॉर्मेंस के बाद भारती सिंह फफक पड़ीं। उन्‍होंने कोरोना संक्रमण के इस डराने वाले दौर को असुरक्ष‍ित बताते हुए खुलासा कि वह चाहकर भी अब बच्‍चा प्‍लान करना नहीं चाहतीं। भारती को रोता देख सोनू सूद और नोरा की आंखों में भी आंसू आ गए। 'हम बच्‍चा प्‍लान कर रहे थे, लेकिन...'शोमेकर्स ने रियलिटी शो 'Dance Deewane 3' के नए एपिसोड का एक टीजर शेयर किया है। इसमें भारती एक डांस परफॉर्मेंस के बाद रोती हुई नजर आ रही हैं। परफॉर्मेंस में एक बच्‍चे की कोरोना संक्रमण से मौत दिखाई गई। एक मां का पसीजा हुआ कलेजा परफॉर्मेंस के दौरान ऐसी भावुक गवाही दे गई कि भारती की आंखें छलक पड़ीं। भारती ने कहा, 'हम बच्‍चा प्‍लान करने की सोच रहे थे। लेकिन अब मैं मां नहीं बनना चाहती।' 'अब मां बनने का मन नहीं करता' रियलिटी शो में सोनू सूद (Sonu Sood) स्पेशल एपिसोड चल रहा है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी जज के तौर पर शो में नजर आ रही हैं। शनिवार के एपिसोड में एक परफोर्मेंस में दिखाया कि लगभग 2 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव हो जाता है, जिसे लाख कोशिशों के बाद भी बचा नहीं पाते हैं। इसके बाद भारती रोते हुए कहती हैं, 'इस बीमारी ने हमें तोड़ दिया है। हम पिछले कुछ वक्त से बेबी प्लान कर रहे हैं, लेकिन ऐसी चीजें देखकर अब मन ही नहीं करता। हम आपस में इसे लेकर कोई बात ही नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि मैं इस तरह से रोना नहीं चाहती।' 'मुझे डर लगता था कि ऐसा फोन तो नहीं आएगा ना' भारती ने इसी एपिसोड में बताया कि उनकी मम्‍मी को भी कोविड हो गया था। भारती कहती हैं, 'यह कोरोना इतना रूला रहा है। मेरी खुद की मम्‍मी को कोविड हो गया था। मम्‍मी का फोन आता था कि सामने एक अंकल हैं, जिनकी कोरोना से डेथ हो गई है। वह रोती थीं। मेरे को यह डर था कि मेरे को तो ऐसा फोन नहीं आएगा ना।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2SdW8Ac
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment