की दो खूबसूरत और टैलेंटेड ऐक्ट्रेस () और () के लाखों-करोड़ों फैन्स हैं। अगर ये दोनों एक साथ दिखें तो बात ही कुछ और बन जाती है। जहां दीपिका पादुकोण एक समय पर () को डेट कर रही थीं, वहीं आलिया भट्ट अभी रणबीर के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि फिर भी दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। ऐसा एक पुराने इंटरव्यू में भी दिखाई दिया था जब दोनों ने साथ में रणबीर कपूर का गाना गाया था। करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' के साल 2018 के एक एपिसोड में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण साथ नजर आई थीं। इस टॉक शो में आलिया और दीपिका दोनों ने ही काफी चीजों के बेबाकी से जवाब दिए थे। इसी दौरान ये दोनों रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना 'चन्ना मेरेया' साथ गाती नजर आई थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखें, वीडियो: वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण अब रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी मगर कोरोना वायरस के चलते इसे इस साल तक रिलीज नहीं किया जा सका है। दूसरी तरफ आलिया भट्ट अभी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम कर रही हैं। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में इस फिल्म का प्रॉडक्शन भी रुक गया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3efToer
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment