'बिग बॉस 14' में रीसेंटली रुबीना दिलैक और के बीच जबरदस्त घमासान हुआ। दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हद से ज्यादा आगे बढ़ गई और कविता कौशिक बिग बॉस के घर से निकल गईं। इस झगड़े में कविता ने रुबीना के पति को भी घसीटने की कोशिश की थी। हिंट किया था कि कुछ ऐसा है जो रुबीना नहीं जानतीं। कविता बाहर हो चुकी हैं, अब उनके पति रोनित ने ट्विटर पर कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। कविता कर चुकी हैं पुलिस में शिकायत रॉनित ने बिना नाम लिखे ट्वीट किया है, मैं अब सच यहां बताता हूं... इतने जेंटलमेन भी नहीं हैं, जिनकी हम बात कर रहे हैं उनको ऐल्कॉहॉल की जबरदस्त प्रॉब्लम है और शराब के नशे में धुत होकर (KK) कविता कौशिक से बात करने के और उन्हें गलत वक्त पर मिलने के लिए बुलाने को रातभर मेसेज किया करते थे। इतना परेशान करते थे कि वह कई बार पुलिस भी बुला चुकी हैं। रोनित ने पुरानी बातों का किया जिक्र रोनित ने एक और ट्वीट में लिखा है, यह वही इंसान है जिसने हमसे अपनी फिल्म के लिए हमारा घर मांगा था, वो फिल्म जिसे हमने फ्री में किया था और अपना घर दिया था क्योंकि वह जाहिर वजहों के चलते अपने घर पर शूट नहीं कर सकते थे! और अब ये बोल रहा है उसी लेडी को कि मारेगा उसको? मर्द? वाकई??
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36C7hQ0
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment