के केस में ने सुशांत की बहनों और दिल्ली के एक डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इस एफआईआर को रद्द किए जाने के लिए सुशांत की बहनों ने में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई 7 जनवरी तक के लिए टाल दी है। सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई इस एफआईआर में फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के जरिए सुशांत को दवाएं दिए जाने का आरोप लगाया गया है। रिया चक्रवर्ती ने यह एफआईआर सितंबर के महीने में मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई थी। हालांकि चूंकि मामले की जांच सीबीआई कर रही है तो इस मामले को भी सीबीआई के हैंडओवर कर दिया गया है। इस एफआईआर के दर्ज होने के बाद सुशांत की बहनों को डर है कि मामले में उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में इस एफआईआर को रद्द किए जाने की याचिका दाखिल की थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई स्थिति अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के बाद इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई के अलावा ड्रग्स के ऐंगल से एनसीबी और मनी लॉन्ड्रिंग के ऐंगल से ईडी भी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि तीनों ही एजेंसियां इस केस में अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी हैं। बता दें कि ड्रग्स केस में गिरफ्तार होने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक अभी जमानत पर बाहर हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/33E9w3u
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment