रणवीर सिंह अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर ऐसे आउटफिट्स या अक्सेसरीज पहनते हैं जो सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्होंने फिर एक नया स्टाइल स्टेटमेंट ट्राई किया। फैन्स ने सवाल किया है कि क्या वह दीपिका के गले का हार पहने हैं। डायमंड स्टड और मोतियों का हार पहने दिख रहे रणवीर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह वाइट टीशर्ट के साथ मोतियों का हार और डायमंड स्टड पहने नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने सनग्लासेज के साथ बेसबॉल कैप लगा रखी है। अर्जुन कपूर ने रणवीर के लिए किया मजेदार कॉमेंट यह तस्वीर रणवीर की बाल्कनी की है और पीछे समुद्र और बीच दिखाई दे रहा है। कैप्शन में रणवीर सिंह ने लिखा है, 'सुहाना सफर और ये मौसम हसीं...' उनके इंस्टा फॉलोअर्स का ध्यान रणवीर के नेकपीस ने खींचा है। ज्यादातर लोगों ने सवाल किया है कि क्या ये हार का है। एक यूजर ने लिखा है, दीपिका अपना माला ढूंढ रही होंगी। वहीं एक और कॉमेंट है, दीपिका के गले का हार, जनता आपसे जानना चाहती है? वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा है, बाबा तू हीरा नहीं मोती है। '83' में दीपिका के संग दिखाई देंगे रणवीर सिंह वर्क फ्रंट पर बात करें तो रणवीर स्पोर्ट्स ड्रामा '83' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह कपिल देव के रोल में होंगे और उनकी वाइफ रोमी के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2L9hn2K
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment