Friday, December 4, 2020

Movie

एक समय पर बॉलिवुड की सफल ऐक्ट्रेस रहीं शिल्पा शेट्टी अब एक सक्सेसफुल बिजनसवुमन भी हैं। शिल्पा ने पहले अपने योग और फिटनेस का वीडियो कलेक्शन लॉन्च किया था जो काफी पॉप्युलर हुआ था। अब शिल्पा ने मुंबई के पॉश वर्ली इलाके में एक रेस्तरां में इनवेस्ट किया है। अभी इस रेस्तरां का उद्घाटन होना है लेकिन उससे पहले ही इसकी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने मुंबई के पॉश इलाके में एक रेस्तरां चेन में इन्वेस्ट किया है। इस रेस्तरां में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा पहले सिलेब्रिटी गेस्ट बने और इसकी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दीं।

Photos: शानदार है शिल्पा शेट्टी का नया रेस्तरां, उद्घाटन से पहले पहुंचे रितेश-जेनेलिया

एक समय पर बॉलिवुड की सफल ऐक्ट्रेस रहीं शिल्पा शेट्टी अब एक सक्सेसफुल बिजनसवुमन भी हैं। शिल्पा ने पहले अपने योग और फिटनेस का वीडियो कलेक्शन लॉन्च किया था जो काफी पॉप्युलर हुआ था। अब शिल्पा ने मुंबई के पॉश वर्ली इलाके में एक रेस्तरां में इनवेस्ट किया है। अभी इस रेस्तरां का उद्घाटन होना है लेकिन उससे पहले ही इसकी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बने पहले गेस्ट
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बने पहले गेस्ट

शिल्पा शेट्टी के नए रेस्तरां को अभी आम लोगों के लिए नहीं खोला गया है लेकिन उद्घाटन से पहले रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा रेस्तरां के पहले सिलेब्रिटी गेस्ट बने। इस मौके पर खुद शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा भी मौजूद थे।

शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
शिल्पा ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर नए रेस्तरां की भीतर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ शिल्पा ने लिखा, 'पिछली रात...लगभग 9 महीने बाद मेरा पहला नाइट आउट और डिनर, बास्तियन वर्ली में बेहतरीन खाने को चखने की रात, मौज-मस्ती और दोस्त।'

जेनेलिया और रितेश ने लिया खाने का मजा
जेनेलिया और रितेश ने लिया खाने का मजा

इंस्टाग्राम पर रेस्तरां की जेनेलिया डिसूजा ने काफी तारीफ की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही एक बार फिर शिल्पा और राज कुंद्रा के साथ एक बार फिर इस रेस्तरां में खाने का मजा ले सकेंगी। हालांकि शिल्पा का यह रेस्तरां सीफूड के लिए मशहूर है लेकिन रितेश देशमुख ने यहां केवल शाकाहारी डिशेज ली थीं। रितेश ने रेस्तरां के शाकाहारी खाने की काफी तारीफ भी की।

राज-शिल्पा ने रेस्तरां फ्रेंचाइज में लगाए हैं 10-15 करोड़ रुपये
राज-शिल्पा ने रेस्तरां फ्रेंचाइज में लगाए हैं 10-15 करोड़ रुपये

बता दें कि पिछले साल ही ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक रेस्तरां फ्रेंचाइज में 10-15 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करने जा रहे हैं। बास्तियन रेस्तरां की ब्रांच केवल इंडिया ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं और यह रेस्तरां अपने खाने के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर हैं।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2JBD62Q
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment