Sunday, May 2, 2021

Movie

टीवी की दुनिया क्‍यूटी अशनूर कौर 17 साल की हो गई हैं। 3 मई 2021 को अशनूर अपना जन्‍मदिन (Ashnoor Kaur Birthday) मना रही हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन में बहुत ज्‍यादा सेलिब्रेशन की गुंजाइश नहीं है, इसलिए अशनूर ने आधी रात (Midnight Birthday Celebration) को घर पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' फेम अशनूर ने इंस्‍टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके आगे तीन बर्थडे केक और कुछ गिफ्ट्स भी नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह अशूर की हंसी और खुशी ने दिल जीत लिया है।

अशनूर कौर 3 मई 2021 को अशनूर अपना जन्‍मदिन (Ashnoor Kaur Birthday) मना रही हैं। अशनूर ने आधी रात (Midnight Birthday Celebration) को घर पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' फेम अशनूर ने इंस्‍टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। वह 17 साल की हो गई हैं।

Ashnoor Kaur Birthday: 17 साल की हुई 'क्‍यूटी' अशनूर कौर, आधी रात को ऐसे सेलिब्रेट किया बर्थडे

टीवी की दुनिया क्‍यूटी अशनूर कौर 17 साल की हो गई हैं। 3 मई 2021 को अशनूर अपना जन्‍मदिन (Ashnoor Kaur Birthday) मना रही हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन में बहुत ज्‍यादा सेलिब्रेशन की गुंजाइश नहीं है, इसलिए अशनूर ने आधी रात (Midnight Birthday Celebration) को घर पर ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' फेम अशनूर ने इंस्‍टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके आगे तीन बर्थडे केक और कुछ गिफ्ट्स भी नजर आ रहे हैं। हमेशा की तरह अशूर की हंसी और खुशी ने दिल जीत लिया है।

पैरेंट्स के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे
पैरेंट्स के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

अशनूर मुंबई में है और घर पर अपने पैरेंट्स के साथ ही उन्‍होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए अशनूर ने अपने मम्‍मी-पापा को थैंक्‍स कहा है। अशनूर तस्‍वीरों में सैटिन नाइ‍टवियर में नजर आ रही हैं।

डेलनाज, समीक्षा ने भी किया विश
डेलनाज, समीक्षा ने भी किया विश

अशनूर के इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट पर फैन्‍स से लेकर उनके दोस्‍त तक जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। डेलनाज ईरानी से लेकर समीक्षा सूद तक ने अशनूर को कॉमेंट बॉक्‍स में बर्थडे विश किया है।

5 साल की उम्र से कर रही हैं ऐक्‍ट‍िंग
5 साल की उम्र से कर रही हैं ऐक्‍ट‍िंग

'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' के अलावा अशनूर टीवी पर 'पटियाला बेब्‍स' जैसे सुपरहिट शोज में काम किया है। महज 5 साल की उम्र में अशनूर ने 'झांसी की रानी' सीरियल में प्राची का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्‍होंने 'साथ निभाना साथ‍िया' में पन्‍ना का रोल प्‍ले किया था।

12वीं की परीक्षा के कारण पर्दे से दूर
12वीं की परीक्षा के कारण पर्दे से दूर

अशनूर कौर के लिए यह साल खास है। वह इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रही हैं। अशनूर ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी और 93 फीसदी अंक प्राप्‍त किए थे। अशनूर लंबे समय से पर्दे से गायब है। कुछ दिनों पहले 'नवभारत टाइम्‍स' को दिए इंटरव्‍यू में अशनूर ने कहा था कि वह फिलहाल अपनी पढ़ाई पर ध्‍यान दे रही हैं, इसलिए उन्‍होंने ऐक्‍टिंग से दूरी बनाई है।

from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3t7v1DK
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment