पूजा बेदी की बेटी () ने पिछले साल फिल्म 'जवानी जानेमन' से में धमाकेदार एंट्री की थी। अलाया अपने बेहतरीन लुक्स के लिए काफी फेमस हैं लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि एक बार उन्होंने अपनी नाक की करवाने के बारे में सोचा था। हालांकि अलाया ने ऐसा किया नहीं। वैसे कॉस्मेटिक सर्जरी फिल्म इंडस्ट्री में कोई नई बात नहीं है और कई बॉलिवुड ऐक्ट्रेस इसका सहारा ले चुकी हैं। अलाया ने हमारे सहयोगी जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी नाक एक तरफ से थोड़ी उठी हुई है। इसे वह कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए ठीक करवाना चाहती थीं। हालांकि उन्होंने बाद में ऐसा नहीं करना का फैसला किया। अलाया ने यह भी कहा कि वह शायद कभी भी कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करवाएंगी। अलाया ने सैफ अली खान और तब्बू जैसे स्टार्स के साथ अपना डेब्यू किया था। इस साल अलाया को अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू ऐक्टर फीमेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था जो उन्हें उनके नाना कबीर बेदी ने खुद अपने हाथों से दिया था। अलाया ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है मगर निश्चित तौर पर फैन उन्हें जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर देखना चाहेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aWu0s6
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment