बॉलिवुड के 'अन्ना' () किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हाल में सुनील डांस रिऐलिटी शो '' () के सेट पर पहुंचे। इस एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने सुनील शेट्टी के सुपरहिट गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। मगर एक गाने पर हुई परफॉर्मेंस ने सुनील शेट्टी को भावुक कर दिया और वह सेट्स पर ही रो पड़े। सुनील के साथ ही शो पर मौजूद अन्य लोग भी इमोशनल हो गए।। शो के इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में शो की जज के साथ सुनील शेट्टी की धमाकेदार एंट्री होती है। शिल्पा और सुनील ने साथ में सुपरहिट फिल्म 'धड़कन' में काम किया था। शिल्पा और सुनील ने 'धड़कन' के सुपरहिट गाने 'तुम दिल की धड़कन में रहती हो' पर परफॉर्म करते हुए एंट्री ली। इसके बाद कंटेस्टेंट्स ने सुनील शेट्टी के सुपरहिट गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देना शुरू किया। मगर जब उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के गाने 'संदेसे आते हैं' पर परफॉर्मेंस देखी तो भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू आ गए। देखें, प्रोमो का वीडियो: इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद सुनील शेट्टी ने खड़े होकर सैल्यूट किया। उन्होंने कहा, 'मैं जब भी इस गाने को सुनता हूं तो रोने लगता हूं। ये यूनिफॉर्म कुछ कर जाता है।' बता दें कि बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने भी एक किरदार निभाया था जो लड़ाई में शहीद हो जाता है। 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के इस एपिसोड का प्रसारण इस हफ्ते वीकेंड पर किया जाएगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fJBnEE
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment