ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा () और निक जोनस () किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सिर्फ भारत या अमेरिका में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इन दोनों की अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग हैं। अब 'बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021' में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रेड कॉर्पेट की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब प्रियंका और निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निक, प्रियंका की ड्रेस गलती से पैर रख देते हैं और फिर जो होता है वह देखने लायक था। निक और प्रियंका के इस वीडियो को 'फैन क्लब' ने शेयर किया है। आपको बता दें कि निक 'बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021' अवॉर्ड्स शो को होस्ट कर रहें थे, वहीं प्रियंका भी एक प्रेजेंटर थीं, लेकिन सबसे मजेदार तब हुआ जब प्रियंका चोपड़ा रेड कॉर्पेट पर मीडियो को पोज दे रहीं थी। प्रियंका को देखते ही निक उनके पास आते और दोनों एक दूसरे को किस करते हैं। लेकिन तभी गलती से निक का पैर प्रियंका की ड्रेस पर चला जाता। जैसे ही निक का ध्यान पड़ता है वह पैर हटाकर तुरंत बड़े ही प्यार से प्रियंका की ड्रेस ठीक करने लगते हैं। निक का इस तरह से प्रियंका के लिए केयर फैन्स को काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है और वह उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। प्रियंका और निक के इस वीडियो पर फैन्स ने कॉमेंट्स की बाढ़ ला दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- निक का यही अंदाज उन्हें दूसरे स्टार से अलग करता है, वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा- निक का जवाब नहीं। बता दें कि अवॉर्ड्स शो के बाद प्रियंका ने निक के लिए बेहद प्यारा सा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। ऐक्ट्रेस ने लिखा, 'पति की तारीफ में लिखा गया पोस्ट'। 'निक जोनस मुझे आप पर बहुत गर्व है बेबी। टूटी हुई पसली के बावजूद आप रूके नहीं। आपके काम करने का तरीका, मुझे हर रोज प्रेरित करता है। आपसे बहुत प्यार करती हूं।' प्रियंका के पोस्ट के बाद निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रियंका की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। निक लिखते हैं, 'बाइक एक्सीडेंट में पिछले हफ्ते मेरी पसली टूट गई, लेकिन मेरी शानदार पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। और तभी मैं इस अवार्ड्स शो का मेजबानी कर पाया। आई लव यू प्रियंका'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wqBQ5s
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment