Saturday, May 1, 2021

Movie

कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया अस्त-व्यस्त हो गई है। रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब तक न जाने कितने ही लोगों ने अपनों को खो दिया। इस भयावह वक्त में ऐक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लोगों की जिंदगी को रोशन करने में लगे हुए हैं और दिन-रात मदद में लगे हुए हैं। अपने दम पर सोनू सूद (Sonu Sood helping people in Covid 19) लोगों को अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन और दवाइयां तक मुहैया करवाने में लगे हैं। इस घड़ी में सोनू सूद लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। हाल ही वह डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' () में पहुंचे और यहां एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे सभी ने उन्हें सलाम किया। उदय सिंह की कहानी सुन रोए सोनू सूद मध्य प्रदेश के नीमच के रहने वाले उदय सिंह ने ऐसी परफॉर्मेंस दी, जिसने सोनू सूद का दिल जीत लिया और जब उन्हें उदय सिंह की कहानी पता चली तो वह भावुक हो गए और हैरानी भी हुई। उदय सिंह, नीमच के आदिवासी समाज से आते हैं और दिहाड़ी करके पेट पालते थे। उदय सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के कारण उनके परिवार के साथ-साथ पूरी बस्ती का काम बंद हो गया है, जिससे वहां खाने के लाले पड़ रहे हैं। लोग अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे। सोनू सूद बोले- कब तक भी चले लॉकडाउन, राशन पहुंचाता रहूंगा उदय सिंह की बातें सुनकर सोनू सूद भावुक हो गए और कहा, 'उदय अपने गांव में जाकर बोल देना कि लॉकडाउन चाहे कितनी भी देर, कितने भी दिन चले, एक महीने या 6 महीने, कभी तक भी चले। आपके पूरे गांव को मेरी तरफ से राशन पहुंचता रहेगा।' सोनू सूद की यह बात सुन उदय सिंह फूट-फूटकर रोने लगे और ऐक्टर का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। पढ़ें: ऐसे चर्चा में आए उदय सिंह बता दें कि बेहद तंगहाली और गरीबी में जिंदगी बिताने वाले उदय सिंह उस वक्त चर्चा में आए थे जब उन्होंने टिकटॉक पर अपने डांस वीडियो बनाकर शेयर करने शुरू किए। इसके बाद उनका एक वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ और फिर उन्हें 'डांस दीवाने 3' से बुलावा आ गया। लॉकडाउन में कई बार भूखे रहकर किया गुजारा साल 2020 में आउटलुक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उदय सिंह ने बताया था कि लॉकडाउन के वक्त कई बार ऐसे दिन भी देखे जब उन्हें और मां को भूखे पेट सोना पड़ता था। जिस घर में वह रहते हैं, उसकी छत टपकती है। स्थिति ऐसी हो जाती कि सोने के लिए जगह ही नहीं बचती थी। ऐसे हालातों में भी उदय सिंह ने डांस करना नहीं छोड़ा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3udAQkj
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment