Saturday, May 1, 2021

Movie

बॉलिवुड में अगर कुछ बेहतरीन ऐक्टर्स का नाम लिया जाए तो उसमें () के साथ () का नाम भी जरूर लिया जाएगा। मनोज बाजपेयी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि कम लोगों को ही पता है कि एक समय ऐसा भी था कि इरफान भी वही किरदार निभाना चाहते थे जिसे मनोज बाजपेयी निभा रहे थे। यह फिल्म थी राम गोपाल वर्मा की '' () और इसमें मनोज बाजपेयी ने एक छोटा सा सपोर्टिंग रोल निभाया था। साइड रोल के लिए मिलने थे केवल 35 हजार रुपयेमनोज बाजपेयी ने 2018 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह, इरफान और विनीत कुमार फिल्म 'दौड़' में परेश रावल के साथी के किरदार के लिए ऑडिशन देने गए थे। इस किरदार को करने के लिए उस समय केवल 35 हजार रुपये का मेहनताना दिया जाना था। मनोज ने 'लल्लनटॉप' को दिए इस इंटरव्यू में बताया, 'राम गोपल वर्मा की दौड़ फिल्म को कन्नन अय्यर ने लिखा था जिन्होंने बैंडिट क्वीन में शेखर कपूर को असिस्ट किया था। उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए इरफान और विनीत भी आ रहे हैं लेकिन मैं तुम्हें बुला रहा हूं। अगर राम गोपाल वर्मा को तुम्हारी ऐक्टिंग पसंद आई तो वह तुम्हें अगली फिल्म में बड़ा रोल भी देंगे।' मनोज बाजपेयी को देखकर विश्वास नहीं कर पाए राम गोपाल वर्मामनोज ने आगे बताया, 'जब मैं वहां पहुंचा तो वहां इरपान और विनीत पहले से मौजूद थे। दोनों से बातचीत करके रफा-दफा किया, फिर मेरा नंबर आया। मैंने राम गोपाल वर्मा को बताया कि मैंने बैंडिट क्वीन में काम किया था। वर्मा ने कहा कि उन्होंने बैंडिट क्वीन 2 बार देखी हैं और पूछा कि मैंने कौन सा रोल निभाया था। जब मैंने बताया कि मान सिंह का तो उन्हें ताज्जुब हुआ। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि मैं तो काफी यंग लगता हूं तो मैंने बताया कि मैंने इस रोल के लिए तैयारी की थी और बड़ी उम्र का दिखने के लिए दाढ़ी बढाई थी।' मनोज से इतने इंप्रेस हुए कि बना दी 'सत्या'राम गोपाल वर्मा उस समय मनोज बाजपेयी से काफी इंप्रेस हुए थे। उन्होंने मनोज से कहा, 'दौड़ को छोड़ दो, मैं अपनी अगली फिल्म तुम्हारे साथ बनाऊंगा।' इसके जवाब में मनोज बोले, 'नहीं सर, मैं यह रोल भी करूंगा क्योंकि मुझे 35 हजार रुपये मिलेंगे।' इसके बाद राम गोपाल वर्मा ने मनोज बाजपेयी के साथ 'सत्या' बनाई। इस फिल्म में मनोज के भीखू महात्रे के किरदार को आज भी याद किया जाता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3udA72z
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment