Tuesday, January 26, 2021

Movie

सोशल मीडिया पर काफी ओपन हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें नहीं छिपातीं। रीसेंटली उन्होंने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर #AskMeAnything सेशन किया था। इसमें और विकी जैन से जुड़े कई खुलासे किए। एक फैन ने उनके पटना जाने पर भी सवाल किया। अंकिता ने फोटो के साथ इसका जवाब दिया है। अंकिता ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थीं यादें अंकिता ने सुशांत से जुड़ी कई यादें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थीं। साथ ही कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। इनमें कुछ तस्वीरे सुशांत के परिवार के साथ थीं। अंकिता से एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया कि क्या वह कभी पटना आई हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया है, इस पर अंकिता ने लिखा है, हां बस एक बार। इसके साथ उन्होंने तस्वीर भी पोस्ट की है। इसमें सुशांत की 3 बहनें और पिता दिखाई दे रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद पटना जाने की थीं खबरें दरअसल सुशांत की मौत के बाद ये खबरें थीं कि अंकिता लोखंडे उनकी फैमिली से मिलने पटना गई थीं। रिपोर्ट्स में ये तक दावा किया गया था कि अंकिता ने उनके परिवार को कुछ चैट्स दिखाए हैं। हालांकि अंकिता ने टीवी पर दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खंडन किया था। अंकिता ने दिए विकी जैन से जुड़े सवालों के जवाब अंकिता के फैन्स ने #AskMe सेशन के दौरान विकी जैन से जुड़ी बातें भी पूछी थीं। अंकिता ने जवाब दिया था कि वह खुद को खुशनसीब माती हैं कि विकी जैन उनकी जिंदगी में हैं। उन्होंने विकी जैन के साथ अनदेखी तस्वीर भी शेयर की थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36bwkJh
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment