Thursday, February 25, 2021

Movie

अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। कंगना अपने बिजी सेड्यूल में से अपने परिवार के लिए भी वक्त निकाल लिया करती हैं। हाल में शूटिंग में बिजी चल रही कंगना रनौत एक दिन के लिए मनाली के लिए रवाना हुई थीं। अब वापस मुंबई आने के बाद उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने भाई अक्षत और उनकी पत्नी का घर सजा रही हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'स्क्रिप्ट सेशन, एडिट डिस्कशंस के बाद मैं सीधे अपने भैया भाभी के घर की तरफ चली गई जिसे मैं खुद डिजाइन कर रही हूं और यह काम आधी रात तक पूरा कर लूंगी। 9 हाथों वाली महिला कोई मिथक नहीं है बल्कि हमेशा से हर महिला ऐसी ही है।' देखें, कंगना का वीडियो: इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की अगली फिल्म '' 23 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वह अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के साथ फिल्म '' में भी काम कर रही हैं। फिल्म में वह एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा कंगना फिल्म 'तेजस' में भी काम कर रही हैं जिसमें वह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट के किरदार में नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dP65wW
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment