Wednesday, February 24, 2021

Movie

शिल्पा शेट्टी ने मालदीव वकेशन से एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें डॉलफिन्स की मस्ती भी नजर आ रही है। इस लेटेस्ट वीडियो में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा अपने दोस्तों के साथ यॉट पर हैं और समंदर में उनके साथ-साथ डॉलफिन्स भी तैरती दिख रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा डॉलफिन्स को देखकर खुशी से उछलती नजर आ रही हैं। शिल्पा कहती दिख रही हैं कि डॉलफिन्स को देखने का चांस 50-50 होता है और उन्हें यह देखने को मिल गया, यह एक स्पेशल शो की तरह लग रहा है। शिल्पा शेट्टी खुद को लकी बताती हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का गाना 'तू है मेरी किरण' चल रहा है। इस गाने पर राज कुंद्रा शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज़ देते दिख रहे हैं। बता दें कि इस वक्त शिल्पा और राज कुंद्रा अपने कुछ क्लोज़ फ्रेंड्स के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि वे उन पलों को काफी इंजॉय कर रहे हैं। राज कुंद्रा ने बताया है कि मालदीव उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशंस में से एक है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aRGzoT
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment