Saturday, March 27, 2021

Movie

बॉलिवुड में अगर सबसे स्वीट कपल की बात की जाए तो आज भी उसमें ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को जरूर गिना जाएगा। दुर्भाग्य से पिछले साल यह जोड़ी टूट गई और ऋषि कपूर का निधन हो गया। हालांकि आज भी ऋषि कपूर को बहुत याद किया जाता है। ऋषि कपूर की नीतू कपूर के साथ प्रेम कहानी (Rishi Kapoor Neetu Kapoor Love Story) भी कम दिलचस्प नहीं थी। नीतू ने कई शोज में अपनी प्रेम कहानी के कई मजेदार किस्से शेयर किए हैं। आइए, जानते हैं नीतू और ऋषि की प्रेम कहानी। (All Pics: neetu54 Instagram)

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी को सबसे प्यारे कपल्स में से एक गिना जाता है। भले ही अब ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे मगर उनकी और नीतू की प्रेम कहानी बड़ी मजेदार रही है। यहां जानें, इनकी लव स्टोरी के कुछ दिलचस्प किस्से।


ऋषि कपूर को लड़कियां इम्प्रेस करने की टिप्स देती थीं नीतू, खुद ही हार बैठीं दिल

बॉलिवुड में अगर सबसे स्वीट कपल की बात की जाए तो आज भी उसमें ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) को जरूर गिना जाएगा। दुर्भाग्य से पिछले साल यह जोड़ी टूट गई और ऋषि कपूर का निधन हो गया। हालांकि आज भी ऋषि कपूर को बहुत याद किया जाता है। ऋषि कपूर की नीतू कपूर के साथ प्रेम कहानी (Rishi Kapoor Neetu Kapoor Love Story) भी कम दिलचस्प नहीं थी। नीतू ने कई शोज में अपनी प्रेम कहानी के कई मजेदार किस्से शेयर किए हैं। आइए, जानते हैं नीतू और ऋषि की प्रेम कहानी। (All Pics: neetu54 Instagram)



हर दिन ऋषि कपूर को छोड़ देना चाहती थीं नीतू
हर दिन ऋषि कपूर को छोड़ देना चाहती थीं नीतू

नीतू कपूर के साथ ऋषि कपूर आज भी यादों से जुड़े हुए हैं। हालांकि शो के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 37 सालों से वह हर दिन सोचती हैं कि बहुत हुआ अब वह ऋषि को छोड़ देंगी। लेकिन इसके बाद उन्होंने कहा कि ऋषि कपूर के भीतर कुछ ऐसी क्वॉलिटीज हैं जिनके कारण वह कभी उनसे दूर नहीं जा सकीं।



ऋषि को लड़कियों को रिझाने के टिप्स देते हुए खुद ही दिल दे बैठीं
ऋषि को लड़कियों को रिझाने के टिप्स देते हुए खुद ही दिल दे बैठीं

जल्द ही नीतू कपूर सिंगिंग रिऐलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आने वाली हैं। इसी शो के दौरान उन्होंने बताया कि एक समय पर वह ऋषि कपूर को लड़कियों को रिझाने के टिप्स दिया करती थीं। हालांकि बाद में शायद यही टिप्स ऋषि कपूर ने नीतू के ऊपर इस्तेमाल कर लिए और वह उन्हें दिल दे बैठीं।



टेलिग्राम भेजकर किया था प्रपोज
टेलिग्राम भेजकर किया था प्रपोज

कुछ समय बाद ऋषि कपूर ने नीतू को डेट करना शुरू कर दिया। नीतू ने बताया कि एक बार ऋषि फिल्म की शूटिंग के लिए पैरिस गए थे जबकि नीतू उस समय कश्मीर में थीं। अचानक उन्हें एक टेलिग्राम मिला जो ऋषि ने भेजा था। इस टेलिग्राम में ऋषि ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए लिखा कि वह नीतू को बहुत मिस कर रहे हैं और उन्हें बेहद प्यार करते हैं।



शादी के बाद किसी और के साथ नहीं किया काम
शादी के बाद किसी और के साथ नहीं किया काम

22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी हो गई। इसके बाद 40 सालों तक नीतू ने ऋषि कपूर के सिवाय किसी अन्य व्यक्ति के साथ फिल्मों में काम नहीं किया। हालांकि पिछले साल उनके निधन के बाद नीतू एक बार फिर बड़े पर्दे पर अनिल कपूर के ऑपोजिट फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी और वरुण धवन भी नजर आएंगे।



कैंसर से जंग लड़ते हुए चले गए ऋषि कपूर
कैंसर से जंग लड़ते हुए चले गए ऋषि कपूर

ऋषि कपूर को कैंसर हो गया था और साल भर से ज्यादा उनका इलाज न्यू यॉर्क के हॉस्पिटल में चला था। हालांकि लगभग 2 साल कैंसर से जंग लड़ते हुए 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया। हालांकि आज भी ऋषि कपूर उनके परिवार, दोस्तों और फैन्स के दिलों में जिंदा हैं।





from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wcuBPp
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment