Friday, March 26, 2021

Movie

खबर है कि बहुत जल्द मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर स्क्रीन पर साथ काम करते नजर आएंगे। डिलिवरी के एक ही महीने बाद करीना कपूर ब्रेक के बाद अपने पहले प्रॉजेक्ट के लिए शूटिंग सेट पर नजर आई थीं। करीना ने डिस्कवरी चैनल पर आनेवाले सिलेब्रिटी कुकिंग शो 'Star Vs Food' के लिए शूट किया था। अब कहा जा रहा है कि इसी शो के लिए मलाइका अरोड़ा भी शूट करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आनेवाले हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा ने इस शो के लिए अपनी शूटिंग खत्म कर ली है जबकि अर्जुन कपूर अपने हिस्से की शूटिंग जुहू के एक रेस्ट्रॉन्ट में करेंगे। अब यह देखना औऱ भी मजेदार होगा कि ये सितारे अपने प्यार के लिए क्या कुक करते हैं और किस तरह। चूंकि यह शो कुकिंग बेस्ड ही है, इसलिए कहा जा रहा है कि इसमें मास्टर शेफ भी मौजूद होंगे। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलिवुड की उन जोड़ियों में से है, जो सबसे अधिक चर्चा में रहती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ आउटिंग पर और पार्टियों में नजर आते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन ने कभी अपने इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की है। हालांकि, दोनों ने खुलकर इस बारे में कभी बातें भी नहीं कीं। दोनों ने कई मौकों पर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार जरूर किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3fjqPNZ
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment