Sunday, September 5, 2021

Movie

बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर () और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बेटी रिया कपूर () और उनके पति करण बुलानी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रविवार की सुबह नवविवाहित जोड़े को मुंबई एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए देखा गया। कैजुअल ऑल-ब्लैक लुक में रिया ने व्हाइट फेस मास्क के साथ डेनिम जैकेट पहनी थी। दूसरी ओर करण फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी रचाई। रिया की शादी अनिल कपूर के जुहू वाले घर में संपन्न किया गया। एक इंटरव्यू में रिया ने खुलासा किया था कि हमेशा से वह चाहती थी कि वह अपने घर के लीविंग रूम में शादी करें। रिया और करण बूलानी की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। करण और रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक लंबा चौड़ा सा नोट शेयर किया है। रिया ने लिखा था,'12 साल तक साथ रहने के बाद भी मैं तुम्हें देखकर नर्वस हो जाती हूं। तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरी जिंदगी के अब तक के सबसे अच्छे इंसान हो।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zMmfiP
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment