Saturday, September 4, 2021

Movie

() की मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। टीवी से लेकर फिल्‍म इंडस्‍ट्री और उनके करोड़ों फैन्‍स के लिए यह एक गहरा सदमा है। टीवी ऐक्‍टर () भी गुरुवार को सिद्धार्थ के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि करणवीर पपाराजी पर भड़क गए। वहां मौजूद मीडिया के लोगों में से किसी ने करणवीर को 'गरीब' कहकर पुकारा। करणवीर इस बात पर बौखला गए। इसकी वजह यह थी कि बाकी सिलेब्रिटीज जहां लग्‍जरी गाड़‍ियों से सिद्धार्थ के घर पहुंचे थे, वहीं करणवीर मारुति सियाज (Maruti Ciaz) सेडान कार से गए थे। करणवीर ने शेयर किया वीडियोकरणवीर ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्‍नी टीजे सिद्धू के साथ सिद्धार्थ शुक्‍ला के घर के नीचे नजर आ रहे हैं। दोनों वहां अपनी कार का इंतजार कर रहे हैं। इसी वीडियो में पीछे से आवाज आती है। कोई कह रहा है, 'सियाज में आया है, गरीब दिख रहा है ये तो।' वीडियो में करणवीर वहां मौजूद कुछ पुलिसवालों से बात करने नजर आ रहे हैं, इसके बाद वह कार में सवार होते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। 'मैं वहां एक मां से मिलने पहुंचा था...'करणवीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'सियाज गाड़ी में आए हैं, गरीब लग रहे हैं! बड़ी दुखद बात है, क्‍या हम वहां फाइव स्‍टार अपीयरेंस दिखाने पहुंचे थे? हम एक मां से मिलने पहुंचे थे, जिसने अपना बेटा खोया है और प्रेस के कुछ लोगों ने दुख की इस घड़ी में ये नोटिस किया है? यही वो लोग हैं जो मीडिया को बदनाम करते हैं।' सिद्धार्थ की मौत कैसे हुई? नहीं पता चला कारणकरणवीर के इस पोस्‍ट पर इंडस्‍ट्री से कई लोगों ने उनका सपोर्ट किया है। 'बिग बॉस 13' के विनर और ऐक्‍टर सिद्धार्थ शुक्‍ला की गुरुवार सुबह को मौत हो गई। महज 40 साल के सिद्धार्थ की मौत क्‍यों और कैसे हुई, इसकी कोई पुख्‍ता जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्‍टर्स ने फिलहाल कोई ओपिनियन नहीं दी है। अभी उनके बॉडी टिशूज की जांच होनी है। कुछ कैमिकल टेस्‍ट भी होने है, जिसके बाद डॉक्‍टर्स अपनी फाइनल रिपोर्ट देंगे। इस बीच शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे सिद्धार्थ शुक्‍ला का अंतिम संस्‍कार किया गया। बेसुध शहनाज, मां के सीने में दफ्न हैं गम का पहाड़ मुंबई के ओश‍िवारा श्‍मशान भूमि में सिद्धार्थ को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्‍या में फैन्‍स, दोस्‍त और परिवार के लोग पहुंचे थे। इस दौरान सिद्धार्थ की खास दोस्‍त बेसुध नजर आईं। वह रोती-बिलखती दिखीं। जबकि दोस्‍तों में आसिम रियाज, पारस छाबड़ा, रश्‍म‍ि देसाई, शेफाली जरीवाला समेत कई लोग अपने दुलारे को अंतिम विदाई देते हुए रोते हुए नजर आए। 'बिग बॉस ओटीटी' और 'डांस दीवाने 3' में आए थे नजरसिद्धार्थ शुक्‍ला टीवी पर आख‍िरी बार 'बिग बॉस ओटीटी' और 'डांस दीवाने 3' में नजर आए थे। दोनों ही शोज में वह शहनाज गिल के साथ पहुंचे थे। सिद्धार्थ शुक्‍ला को 'बालिका वधू' से पॉप्‍युलैरिटी मिली थी। जबकि वह बड़े पर्दे पर वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ 'हम्‍प्‍टी शर्मा की दुल्‍हनिया' में भी नजर आए थे। गुरुवार शाम को वरुण भी सिद्धार्थ के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tgqosT
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment