ऐक्ट्रेस (Sushmita Sen) की बड़ी बेटी () 4 सितंबर 2021 को 22 साल की हो गई हैं। रिनी के बर्थडे पर सुष्मिता ने अपनी बेटी () को सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है। सुष्मिता ने रिनी की खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक बेहद प्यारा सा बर्थडे पोस्ट लिखा है जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। रिनी की इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'हैपी बर्थडे मेरी पहली प्यार रिनी। अब हम 22 साल के हो गए और समय कितनी तेजी से बीतता है। तुम्हारी मां बने हुए 2 दशक बीत गए। कितना ढेर सारा आशीर्वाद है यह। भगवान तुमको हमेशा आशीर्वाद दे। तुम अपने दिल के सारे काम कर सको। हम तुमसे प्यार करते हैं शोना। अब पार्टी का टाइम है। तुम्हारी मां और अलीशा।' देखें, सुष्मिता का पोस्ट: इससे कुछ दिन पहले सुष्मिता ने अपनी छोटी बेटी अलीशा के 12वें जन्मदिन के मौके पर उसकी भी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रिनी पिछले साल शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से ऐक्टिंग में डेब्यू कर चुकी हैं। सुष्मिता अब अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'आर्या' के दूसरे सीजन की तैयारी कर रही हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3By9nx8
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment