राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने रविवार सुबह मजेदार वीडियो शेयर किया है और लिखा भी है कि उन्होंने संडे को स्पेशल बनाने की कोशिश की है। राखी सावंत () इस वीडियो में रितिक रोशन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की जगह नजर आ रही हैं। राखी ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में इस वीडियो का कैप्शन लिखा है और फैन्स से पूछा है कि वह इस लुक में उन्हें कैसी लग रही हैं। इसी के साथ उन्होंने फिल्म का नाम भी पूछा है। फैन्स राखी के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा आप सच में ये रोल निभाने जा रही हैं।' एक ने कहा- मैंने तो पहले ही बोला था कि इस फिल्म में राखी जी को होना चाहिए था। एक और शख्स ने कहा- मुझे लगता है कि ऐश्वर्या की जगह आपको ही होना चाहिए था इस फिल्म में। दरअसल फिल्म 'जोधा अकबर' के क्लिप को एक ऐप की मदद से ए़डिट किया गया है और इन वीडियो में ऐश्वर्या राय की जगह राखी का चेहरा नजर आ रहा है। बता दें कि हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने ट्वीक इंडिया पर राखी सावंत की जमकर तारीफ की थी और उनकी खूबियों की चर्चा कुछ इस तरह से की थी। उन्होंने लिखा था, 'राखी सावंत जिस तरह इतने सालों से लगातार पब्लिक के तानों का सामना कर रही हैं, मैं तो खुद के लिए एक गड्ढा खोदती और जिंदगी भर के लिए उसमें मीरकैट की छिपी रहती। जब आप उस जोक में खुद को शामिल कर लेते हैं तो आप शर्मिंदा नहीं हो सकते। जितना आप उन पर हंसेगे वो भी हंसेंगी। बैंक से लेकर अपने परिवार को गरीबी से निकालने और अपने लिए कॉम्पिटीशन वाली इंडस्ट्री में जगह बनाने तक।' राखी सावंत ने भी ट्विंकल की धन्यवाद देते हुए एक प्यारा सा पोस्ट किया था और उनके गाने पर डांस वीडियो शेयर किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Yv66jV
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment