Sunday, January 24, 2021

Movie

पिछले काफी दिनों से ऐक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड की शादी की चर्चा थी। रविवार 24 जनवरी को फाइनली यह कपल शादी के बंधन में बंध गया। शादी के तुरंत बाद कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने इस नव-विवाहित जोड़े को शादी की बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। शादी के बाद वरुण धवन ने अपनी और नताशा की शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर पर कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने वरुण-नताशा को शादी की बधाई दी है। वरुण-नताशा की तस्वीर पर सिलेब्स के कॉमेंट्स वरुण-नताशा की इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ ने हार्ट इमोजी के साथ कॉमेंट करते हुए लिखा, 'बधाई भाई'। वरुण की बचपन की दोस्त ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'बधाई बब्डू ऐंड नैट्स।' ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने तस्वीर पर लिखा, 'बधाई वरुण और नताशा...आप दोनों को बहुत सारा प्यार और साथ में खुशी भरे जीवन के लिए रोशनी भेज रही हूं।' इसी तस्वीर पर ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कॉमेंट में लिखा, 'फाइनली, बधाइयां, और नताशा को प्यार भरी झप्पी।' दीपिका पादुकोण ने इस वरुण-नताशा की इस तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों को बधाइयां, आप दोनों को जिंदगी भर के प्यार और साथ की बधाई देती हूं।' नीचे देखें, सिलेब्स की बधाइयों के संदेश: इन्होंने भी दी बधाई वरुण और नताशा को बधाई देने वाले अन्य सिलेब्रिटीज में परिणीति चोपड़ा, वाणी कपूर, आदित्य ठाकरे, अरमान मलिक, सानिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, शशांक खेतान, अपारशक्ति खुराना, यो यो हनी सिंह, नुसरत भरूचा, ऐमी जैक्सन, कुणाल खेमू, अनुपम खेर, सोनाक्षी सिन्हा, फातिमा सना शेख, नेहा धूपिया, सोनल चौहान, हुमा कुरैशी, नरगिस फाखरी, ईशा गुप्ता, सोफी चौधरी, प्रतीक बब्बर, कटरीना कैफ, मौनी रॉय, डायना पेंटी, दीया मिर्जा, शाहिद कपूर, करिश्मा कपूर, मसाबा गुप्ता, कपिल शर्मा, अदिति राव हैदरी, वरुण शर्मा, विकी कौशल, एवलिन शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, आयुष्मान खुराना, लीज हेडन, जैकलिन फर्नांडिस, श्रुति हासन, बिपाशा बसु जैसे सैकड़ों सिलेब्रिटीज शामिल हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3pho41F
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment