शरमन जोशी की अकमिंग फिल्म 'फौजी कॉलिंग' का ट्रेलर 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया गया। फिल्म का ट्रेलर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया। इस मूवी में फौजी परिवारों की जिंदगी दिखाई गई है कि कैसे युद्ध में अपने परिवार का सदस्य खोने के बाद वे दुख से उबरने की कोशिश करते हैं। फिल्म दिखेगा फौजी की फैमिली का दर्द फिल्म 'फौजी कॉलिंग' शरमन जोशी, जरीना बहाब बिदिता बाग, माही सोनी, मुग्धा गोडसे, रांझा विक्रम सिंह जैसी स्टारकास्ट अहम किरदारों में है। फिल्म के ट्रेलर में छोटी सी बच्ची दिखाई जाती है जो युद्ध में अपने पिता को खोने के बाद पोस्ट-ट्रॉमिक स्ट्रेस डिसऑर्डर से जूझ रही है। 25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म इस फिल्म में दिखाया गया है कि एक फौजी के शहीद होने के बाद उनके परिवार पर क्या बीतती है। 'फौजी कॉलिंग' 25 फरवरी को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/36eWV8d
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment