Tuesday, January 5, 2021

Movie

मशहूर अमेरिकन सिलेब्रिटी के फैन्स पूरी दुनिया में हैं। सोशल मीडिया पर किम कार्दशियन के फोटो और वीडियो बहुत पसंद किए जाते हैं। अब खबर आ रही है कि किम अपने पति कान्ये वेस्ट से तलाक ले सकती हैं। दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों इस समय अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रिऐलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन इस समय अपने 4 बच्चों के साथ लॉस ऐंजिलिस में रह रही हैं जबकि उनके पति रैपर कान्ये वेस्ट इस समय वीयोमिंग में अपने फार्म हाउस में वक्त गुजार रहे हैं। खबर है कि इन दोनों की 7 साल की शादी खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है। दोनों की शादी मई 2014 में हुई थी और बताया जा रहा है कि कान्ये वेस्ट डिवॉर्स फाइल करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो किम ने खुद ही कान्ये से अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि कान्ये ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह कब डिवॉर्स फाइल करेंगे। पिछले कुछ महीने से किम और कान्ये दोनों अलग रह रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर भी कई महीनों से किम और कान्ये की साथ में तस्वीरें नहीं दिखाई दी हैं। वैसे अक्सर किम अपने पति कान्ये के साथ तस्वीरें शेयर किया करती थीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/398JA1Z
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment