Wednesday, January 6, 2021

Movie

इरफान खान आज हमारे बीच होते तो उनके फैन्स एक अलग फीलिंग के साथ उन्हें विश कर रहे होते। बीते साल 29 अप्रैल को वह इस दुनिया में नहीं रहे। आज (7 जनवरी) उनका जन्मदिन है। उनके बेटे बाबिल ने एक वीडियो पोस्ट करके उनको याद किया है। उनके लिए लंबा पोस्ट भी लिखा है। बाबिल ने लिखा, नहीं भूल पाऊंगा ये बर्थडे बाबिल ने लिखा है, आप कभी शादी, बर्थ सेलिब्रेशंस को मानने वाले नहीं थे। शायद इसीलिए मुझे किसी का बर्थडे याद नहीं हता क्योंकि आपको कभी मेरा बर्थडे याद नहीं रहा ना ही आपने मुझे अपना बर्थडे याद रखने के लिए उत्साहित किया। यह हमारे लिए एकदम नॉर्मल था जो कि बाहर से अजीब लगता था। हम हर दिन सेलिब्रेट करते थे। इस मौके पर ममा हम दोनों को याद दिलाया करता थीं लेकिन इस बार मैं कोशिश करके भी आपका बर्थडे नहीं भूल पाया। आज आपका बर्थडे है बाबा। टेक्नॉलजी में कमजोर सभी पैरंट्स की जय हो, देखिए वे कहना बंद नहीं कर रहे कि वे मुझे याद करते हैं। बाबिल अक्सर पोस्ट करते हैं पिता की तस्वीरें इस वीडियो में इरफान खान की पत्नी सुतापा और उनके छोटे बेटे अयान भी दिखाई दे रहे हैं। बाबिल अक्सर अपने पिता की तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। नए साल पर उन्होंने इरफान खान के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। वहीं उनकी मां सुतापा भी इरफान की याद में इमोशनल पोस्ट लिखती रहती हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bo1Ir8
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment