Monday, January 25, 2021

Movie

प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने हॉलिवुड तक पहुंचकर देश का झंडा लहराया है। प्रियंका चोपड़ा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सबको बधाई देते हुए उन 15 महिलाओं का जिक्र किया है, जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई। प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट में इन महिलाओं की तस्वीरे भी हैं। इन तस्वीरों को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने काफी लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। प्रियंका ने लिखा है, 'मैंने पूरी दुनिया की शासन प्रणाली में शामिल महिलाओं के बारे में रिसर्च किया है और उनके बारे में पढ़ा कि कैसे उनकी कुशलता और हुनर ने समाज और देश को प्रभावित किया है। देश के नेतृत्व में महिलाओं की अहमियत को समझना काफी जानकारी देने वाला, दिलचस्प और इतना आनंददायक रहा।' उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं कुछ मजेदार जानकारियां शेयर करना चाहूंगी, जो मुझे हाल ही में पता चला है और मुझे लगता है आज परफेक्ट डे है इसे बताने का जो मैंने जाना है।' प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा है, 'क्या आपको पता है संविधान सभा की इन 15 महिलाओं के बारे में जिन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई है? काफी प्रेरणादायक है और देश के आधारभूत सिद्धांतों को तैयार करने में इन्होंने जो योगदान दिया है इसे सेलिब्रेट करने का आज सबसे बढ़िया दिन है।हैपी रिपब्लिक डे।' प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट में एनी मस्करेन, कमला चौधरी, विजया लक्ष्मी पंडित, हंसा जीवराज मेहता, सरोजनी नायडू, सुचेता कृपलानी, बेगम एजाज रसूल, रेणुका रे, अम्मू स्वामीनाथन, लीला रॉय, दुर्गाबाई देशमुख, Dakshayani Velayudhan, मालती चौधरी, राजकुमारी अमृत कौर के नाम का जिक्र किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द वाइट टाइगर' रिलीज हुई है, जिसमें उनके ऑपोजिट राजकुमार राव हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही नमें अपनी अगली हॉलिवुड फिल्न 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग खत्म की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YfLEAc
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment