Sunday, January 3, 2021

Movie

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने और उनके खाने-पीने का इंतजाम करने के लिए बॉलिवुड ऐक्टर की दुनियाभर में काफी तारीफ हुई थी। सोनू सूद अभी भी लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं और इस कारण हमेशा चर्चा में भी बने रहते हैं। अब सोनू सूद को एक नई फिल्म मिली है जिसका नाम '' है। खबर है कि सोनू सूद के लीड रोल वाली फिल्म 'किसान' को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं जिन्होंने आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीमगर्ल' का डायरेक्शन किया था। अभी फिल्म के बाकी कलाकारों की घोषणा नहीं की गई है। सोनू सूद को मिली इस नई फिल्म के लिए बॉलिवुड के मेगास्टार ने भी सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। अमिताभ बच्चन ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, 'सोनू सूद के लीड रोल वाली और ई निवास के डायरेक्शन में बनने वाली 'किसान' के लिए शुभकामनाएं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nidqGs
https://ift.tt/2FLzuri

No comments:

Post a Comment