रवीना टंडन ने एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रवीना मीम सॉन्ग 'क्या करूं मैं इतनी सुंदर हूं तो' पर ऐक्ट करती नजर आ रही हैं। इस वक्त शहनाज गिल के 'क्या करूं मैं मर जाऊं' वाले मीम के साथ यह मीम 'क्या करूं मैं इतनी सुंदर हूं तो' सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। पिछले कई दिनों में इसी वीडियो पर इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों ने अपना-अपना वीडियो शेयर किया है। अब रवीना टंडन ने भी इस मीम को लेकर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रवीना टंडन 'क्या करूं मैं इतनी सुंदर हूं तो मैं क्या करूं' लाइन को गाती नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन मोस्ट अवेडेट इंडियन फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आनेवाली हैं। रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3s0FaCT
https://ift.tt/2FLzuri
No comments:
Post a Comment